Move to Jagran APP

यूपी में अखिलेश यादव की चुनौतियां बढ़ा रहा सपा विधायक आशुतोष मौर्य का परिवार, खुलकर भाजपा के समर्थन में उतरी फैमिली

Badaun News In Hindi बिसौली से सपा विधायक का परिवार भाजपा के पक्ष में खुलकर मैदान में चुनाव प्रचार में उतर गया है। सपा विधायक जिले में सबसे वरिष्ठ विधायक हैं। बिसौली से सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने अभी तक सपा से इस्तीफा नहीं दिया है। उनके परिवार का भाजपा के लिए चुनाव प्रचार सपा की राह में मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

By Kamlesh Kumar Sharma Edited By: Abhishek Saxena Published: Sun, 28 Apr 2024 10:02 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 10:02 AM (IST)
Badaun News: भाजपा के पक्ष में खुलकर उतरा सपा विधायक का परिवार

जागरण संवाददाता, बदायूं। बिसौली से सपा विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू का परिवार खुलकर भाजपा को चुनाव लड़ा रहा है। उनकी बहन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा और पत्नी पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्य बिसौली से लेकर सहसवान तक भगवा टोपी लगाकर महिलाओं की टोली लेकर निकल रही हैं। अब उनके सुर सपा विरोधी निकल रहे हैं। पर्दे के पीछे विधायक भी भाजपा के लिए जनसमर्थन जुटाकर सपा की राह में मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं।

loksabha election banner

जिले में सपा के तीन विधायक हैं, जिनमें सबसे वरिष्ठ आशुतोष मौर्य राजू हैं। पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव के दौरान वह भाजपा के खेमे में नजर आए थे। इन्होंने अभी तक सपा तो नहीं छोड़ी है, लेकिन इनकी पत्नी सुषमा मौर्य और बहन मधु चंद्रा ने कुछ दिनों पहले लखनऊ में जाकर विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

विधायक खुलकर मंच पर नहीं आए, पर्दे के पीछे

विधायक तो खुलकर चुनावी मंच पर नहीं आ रहे हैं, लेकिन पर्दे के पीछे से भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटा रहे हैं। बिसौली में भाजपा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर की भी मजबूत पकड़ है। अब दोनों एक साथ हो चुके हैं। महिलाओं की टोली लेकर मधु चंद्रा और सुषमा मौर्य पहले बिसौली क्षेत्र में भाजपा का प्रचार करती दिखीं थी, अब बिल्सी और सहसवान में खुलकर भाजपा के लिए वोट मांगती दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Chunav: मुंबई गए भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, विपक्षी करने लगे ट्रोल तो डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने दिया ये जवाब

सपा की चुनौतियां बढ़ी

आशुतोष मौर्य बिल्सी से भी विधायक रहे हैं, जबकि सुषमा मौर्य यहां से चेयरमैन रही हैं इसलिए मतदाताओं में इनकी मजबूत पकड़ रही है। बिल्सी में वर्तमान में हरीश शाक्य भाजपा से विधायक हैं। सपा विधायक परिवार की महिलाओं के खुलकर भाजपा का प्रचार करने से सपा की चुनौतियां बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ेंः CCSU: 12वीं पास स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, नए सत्र में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कोर्स के लिए अपनाएं ये प्रक्रिया

दो मुस्लिम चेयरमैन भी थाम चुके भाजपा का दामन

बिसौली विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत सैदपुर के चेयरमैन इशरत अली, फैजगंज के चेयरमैन इसरार अहमद भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं। कुछ और चेयरमैन भी भाजपा नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। बिसौली के वरिष्ठ नेता आशीष गर्ग पहले ही भाजपा में आ चुके हैं। कई ब्लाक प्रमुख और पूर्व ब्लाक प्रमुख भी भगवा रंग में रंग चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.