प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर किया स्वागत

प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कावंड़ियों पर बरसाए फूल किया स्वागत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jul 2022 04:01 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jul 2022 04:01 AM (IST)
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर किया स्वागत
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर किया स्वागत

प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर किया स्वागत

जागरण संवाददाता, उन्नाव : कांवड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागत में प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी शामिल रहे। नगर से निकलने के बाद हाईवे पर भी कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।

पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, नगर यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने शनिवार को सुबह आठ बजे लगभग 300 कांवड़ियों के समूह के आगमन पर गांधी नगर तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा व हरदोई ओवरब्रिज पर एकत्र होकर पुष्प वर्षा की। समस्त कांवड़ियों ने प्रभारी यातायात अरविंद पांडे, राजेश, मोहम्मद मुजीब, रामप्रकाश, अनिल कुमार, चालक ताजदार व अजय कुमार का बम भोले के नारों से किए गए स्वागत का जवाब दिया। कांवड़ियों पर गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। हर्षोल्लास के वातावरण में बम भोले के नारे लगाते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया गया। बाइपास पर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर तक शोभायात्रा के साथ जाकर सम्मानपूर्वक नगर से रवाना किया गया। वहीं, दही पुलिस ने थाना गेट के सामने हाईवे से गुजर रहे करीब 500 कांवड़ियों का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया। इस दौरान औद्योगिक एरिया में फैक्ट्रियों का निरीक्षण करने निकली सिटी मजिस्ट्रेट विजेता और सीओ सिटी आशुतोष कुमार भी पहुंच गए। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह के साथ सभी कांवड़ियों को चाय नाश्ता कराया। स्वल्पाहार फल का वितरण किया। तीन किलोमीटर तक यात्रा में कांवड़ियों के साथ पैदल चले कांवड़ियों का भव्य स्वागत पुलिस प्रशासन को करते देख लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान दारोगा भीम शंकर मिश्रा, प्रशांत द्विवेदी, दीवान योगेन्द्र सिंह व योगेश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी