दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में क्रास मुकदमा

जागरण संवाददाता, उन्नाव : वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष की तहरी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 06:11 PM (IST)
दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में क्रास मुकदमा
दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में क्रास मुकदमा

जागरण संवाददाता, उन्नाव : वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस ने जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सदर कोतवाली के राजेपुर गांव निवासी मनोज धानुक और मनोज पासवान के बीच दबंगई को लेकर वर्चस्व की जंग छिड़ी थी। शुक्रवार को यह जंग खूनी संघर्ष में बदल गई। आवास विकास ए ब्लॉक वाली गली में क्रा¨सग के पास मनोज पासवान और उसके चाचा सुरजन पर मनोज धानुक और उसके भाई संजय द्वारा दौड़ाकर फायर झोंकी गई थी। गुस्साई भीड़ ने हमलावर पक्ष के मनोज व उसके भाई संजय को पीटकर घायल कर दिया था। हालांकि रात में पुलिस ने संजय धानुक की तहरीर पर मनोज पासवान उसके चाचा सुरजन समेत अन्य पर जानलेवा हमला, छेड़छाड़ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। संजय का आरोप था कि उसके घर के बाहर खड़ी महिलाओं पर मनोज पासवान पक्ष ने फब्तियां कसीं। जिस पर वह पुलिस से शिकायत करने आ रहा था। आवास विकास ए ब्लॉक में मनोज पासवान पक्ष ने रोककर उस पर फाय¨रग की। उधर मनोज पासी पक्ष से उसके बहनोई देवारा कला गंगाघाट निवासी मनोज पुत्र श्रीपाल द्वारा पुलिस को तहरीर देकर मनोज धानुक उसके भाई संजय, पड़ोसी नरेश और उसके साले के विरुद्ध जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर संजय धानुक के जिला अस्पताल में भर्ती होने और घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस ने एहतिहात के तौर पर राजेपुर, आवास विकास और जिला अस्पताल तक फोर्स तैनात रखी। शनिवार को पुलिस ने मनोज पासवान उसके चाचा सुरजन, मनोज धानुक और उसके भाई संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी: घटना में दोनों पक्षों ने आवास विकास में एक दूसरे को घेरकर गोली चलाने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से घटना का सच पता करने की कोशिश कर रही है। सीओ उमेश चंद्र त्यागी ने बताया कि जांच में सब साफ हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी