11 वर्षीय बालिका को अकेला पाकर किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, उन्नाव: शहर के पीतांबर नगर में किराए के मकान में माता पिता के साथ रह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Feb 2018 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 24 Feb 2018 10:33 PM (IST)
11 वर्षीय बालिका को अकेला पाकर किया दुष्कर्म
11 वर्षीय बालिका को अकेला पाकर किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, उन्नाव: शहर के पीतांबर नगर में किराए के मकान में माता पिता के साथ रहने वाली 11 वर्षीय बालिका को पड़ोस में रह रहे लेवर ठेकेदार ने अकेला पाकर दबोच लिया। उसे जबरन निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसी बीच बालिका के पिता ने बाहर से आवाज लगायी तो युवक वहां से भाग निकला। खून से लथपथ बालिका ने पिता को आपबीती सुनाई। इधर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया है। घटना की सूचना पर एसपी जिला महिला अस्पताल पहुंची और पीड़िता व उसके माता पिता से जानकारी ली।

शहर के पीतांबर नगर में हाईवे के करीब मंडी समिति के सामने चमियानी निवासी एक युवक पत्नी और 11 वर्षीय बेटी के साथ किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी एक फैक्ट्री में नौकरी करती है और वह बढ़ई का काम करता है। शनिवार को दंपती काम पर चले गए और बेटी घर पर अकेले थीे। इसी मकान में पड़ोस के एक निर्माणाधीन मकान में लेवर आदि की ठेकेदारी करने वाले मदन निवासी इटौली थाना क्षेत्र अचलगंज भी रहता है। देर शाम करीब 7.30 बजे मदन ने बालिका को अकेला पाकर सरिया देने के बहाने उसे निर्माणाधीन मकान के भूतल में ले गया। जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बताते हैं कि इसी बीच बालिका का पिता भी घर पहुंचा और बाहर से ही उसने बेटी को आवाज लगायी। यह सुनते ही आरोपी वहां से भाग निकला। जिसपर बालिका रोती चिल्लाती हुई खून से लथपथ पिता के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। यह सुनते ही वहां हो हल्ला मच गया। आनन फानन में आसपास के लोगों ने भाग रहे मदन को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी अर¨वद ¨सह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बालिका को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पकड़े गए आरोपी को कोतवाली भेज दिया गया। एसपी पुष्पाजंलि ने अस्पताल में पीड़िता का हाल लेने के बाद डाक्टर से बेहतर उपचार के लिए कहा।

chat bot
आपका साथी