Road Accident : बस ने कार को मारी टक्कर, दो बच्चियों सहित चार की मौत- वृंदावन जा रहा था परिवार
Road Accident Sambhal बताया जा रहा है कि बिजपुरी सैलाब के निकट हाथरस डिपो की बस ने सामने से कार को टक्कर मार दिया। राजमाला मीना देवी राधिका धंसा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भगवत शरण प्रीति को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पर किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, संभल : आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुन्नौर के बिजपुरी सैलाब गांव के निकट गुरुवार की शाम सवा छह बजे हाथरस डिपो की रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दिया। कार में सवार दो बच्चियों के साथ ही दो महिलाओं की मौत हो गई। मरने वाले वाले सभी रामपुर जनपद के हैं और कार से वृंदावन जा रहे थे।
रामपुर के गांव हरजीपुर थाना शहजाद नगर रामपुर निवासी राजमाला (40) पत्नी धर्मपाल, मीना देवी (55) पत्नी पूरन सिंह, पुष्पेंद्र पुत्र नन्हे सिंह एवं गांव रायपुर थाना सिविल लाइंस रामपुर निवासी भगवत शरण (35) पुत्र मुन्ना लाल, प्रीति (32) पत्नी भगवत शरण, अभिनेश (10) पुत्र कमल सिंह, कृष्ण (2) पुत्र भगवत शरण, राधिका (7) पुत्री भगवत शरण, धंसा(5) पुत्री भगवत शरण निवासी ग्राम रायपुर थाना सिविल लाइंस रामपुर कार से वृंदावन जा रहे थे।
बिजपुरी सैलाब के निकट हाथरस डिपो की बस ने सामने से कार को टक्कर मार दिया। राजमाला, मीना देवी, राधिका, धंसा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भगवत शरण, प्रीति को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पर किया जा रहा है।