फेसबुक पर सजा मां का दरबार, त्रिदेव बने फॉलोअर

दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान पंडाल व सजावट में कुछ अलग करने की होड़ में भक्तों द्वारा नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्गापूजा पंडालों पर सोशल मीडिया की उपस्थिति दर्ज कराकर श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा जा रहा है। हनुमानगंज स्थित श्री विराट दुर्गा माता पूजा समिति पर सोशल मीडिया का लगा फ्लैक्स बोर्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। फ्लैक्स पर बने फेसबुक अकाउंट में नौ दुर्गा समेत सैकड़ों देवी-देवताओं को दर्शाया गया है। देवी-देवता एक दूसरे से चैटिग कर रहे हैं तो ब्रह्मा विष्णु महेश मां के पोस्ट को शेयर व टैग कर रहे हैं। देश विदेश रक्षा मंत्रालय गृह मंत्रालय सर्जिकल स्ट्राइक व अनुच्छेद 370 की खबरें भी श्रद्धालुओं का ज्ञानवर्धन कर रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 10:22 PM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 10:22 PM (IST)
फेसबुक पर सजा मां का दरबार, त्रिदेव बने फॉलोअर
फेसबुक पर सजा मां का दरबार, त्रिदेव बने फॉलोअर

सुलतानपुर: दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान पंडाल व सजावट में कुछ अलग करने की होड़ में भक्तों द्वारा नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्गापूजा पंडालों पर सोशल मीडिया की उपस्थिति दर्ज कराकर श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा जा रहा है। हनुमानगंज स्थित श्री विराट दुर्गा माता पूजा समिति पर सोशल मीडिया का लगा फ्लैक्स बोर्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। फ्लैक्स पर बने फेसबुक अकाउंट में नौ दुर्गा समेत सैकड़ों देवी-देवताओं को दर्शाया गया है। देवी-देवता एक दूसरे से चैटिग कर रहे हैं, तो ब्रह्मा, विष्णु, महेश मां के पोस्ट को शेयर व टैग कर रहे हैं। देश विदेश, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, सर्जिकल स्ट्राइक व अनुच्छेद 370 की खबरें भी श्रद्धालुओं का ज्ञानवर्धन कर रही हैं।

सुलतानपुर-वाराणसी हाईवे पर हनुमानगंज बाजार में विराट दुर्गा माता पूजा समिति बाल कलाकारों द्वारा सजाया जाता है। शरण कंप्यूटर द्वारा विशेष तरह से डिजाइन किए गए इस पेज पर देवी देवताओं को मैसेंजर से जुड़ना दिखाया गया है। धरती माता, श्रीराम सेना, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, योग गुरु सहित दर्जनों हिदू संगठन मां के फॉलोवर बने हैं। दरबार को लोग फेसबुक पर लाइक व शेयर कर विचारों व सूचनाओें का समर्थन कर रहे हैं। हाईवे किनारे सजा यह पंडाल यात्रियों की भी पहली पसंद बना है। दिलचस्प बात यह है कि इस पूजा समिति में कोई पदाधिकारी नहीं है। सदस्य मुनेंद्र मिश्र चंदन, कुलदीप, संदीप मोदनवाल, संजय, सुमित, अखिलेश, अजय, शरण, अजय मोदनवाल, जगन्नाथ वर्मा, जटाशंकर पांडेय बिना किसी पदभाव की लालसा से मां की सेवा कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी