विसर्जन को निकली गणेश शोभायात्रा

संवादसूत्र, दोस्तपुर (सुलतानपुर) : स्थानीय नगर पंचायत में सप्ताह भर से चल रहे गणेशोत्सव का सो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 12:32 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 12:32 AM (IST)
विसर्जन को निकली गणेश शोभायात्रा
विसर्जन को निकली गणेश शोभायात्रा

संवादसूत्र, दोस्तपुर (सुलतानपुर) : स्थानीय नगर पंचायत में सप्ताह भर से चल रहे गणेशोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का पूजन-अर्चन एवं दर्शन किया।

दोस्तपुर कस्बे में सब्जी मंडी व नई बाजार में स्थापित हुई गणेश प्रतिमा का सोमवार को सुबह हवन-पूजन किया गया। भगवान गणेश की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर रात मझुई नदी पहुंची। जहां बगल में स्थित पोखरे में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणेश प्रतिमाओं को विजर्सित किया। शोभायात्रा में शामिल व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सोनी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी