भाजपा की सरकार गरीबों व किसानों के लिए समर्पित : स्वतंत्र देव सिह

प्रयागराज से देर रात जिले में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष पयागीपुर स्थित गनपत सहाय पीजी कालेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर आयोजित समरसता भोज में 71 अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भोज कार्यक्रम में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 12:15 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 12:15 AM (IST)
भाजपा की सरकार गरीबों व किसानों के लिए समर्पित : स्वतंत्र देव सिह
भाजपा की सरकार गरीबों व किसानों के लिए समर्पित : स्वतंत्र देव सिह

सुलतानपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कूरेभार के जियापुर गांव में चौपाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की हकीकत जारी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों व किसानों के लिए समर्पित है।

प्रयागराज से देर रात जिले में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष पयागीपुर स्थित गनपत सहाय पीजी कालेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर आयोजित समरसता भोज में 71 अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। भोजन के बाद उन्होंने सभी को सम्मानित किया। पूर्व मंत्री विनोद सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। प्रवास के दूसरे दिन पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह के संयोजन में गोमती नगर स्थित एक हास्पिटल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उनके साथ प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि, जिलाध्यक्ष डा. आरए वर्मा मौजूद रहे। इसके बाद वह जियापुर गांव में पटेल समाज के साथ जलपान किया। गांव में आयोजित चौपाल में प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीणों से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। पूर्व प्रधान राजितराम वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय आदि योजना का लाभ मिल रहा है। गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, मुफ्त इलाज की सुविधा आयुष्मान कार्ड द्वारा दी जाती है। खाद की खरीद पर सब्सिडी, किसान सम्मान निधि ने किसानों को बहुत राहत दी है। चौपाल के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने केदारनाथ वर्मा के आवास पर जलपान किया। इस मौके पर प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी व पूर्व जिला महामंत्री संजय सिंह सोमवंशी, डा. एमपी सिंह,विधायक सूर्यभान सिंह, देवमणि द्विवेदी, राजेश गौतम, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडेय, मणिभद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

19 सितंबर को 372 शक्ति केंद्रों पर लगेगी चौपाल : पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारी के साथ बैठक किया। उन्होंने कहां 19 सितंबर को प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरा होने पर जिले के सभी 372 शक्ति केंद्रों पर चौपाल आयोजित कर सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की चर्चा की जाए। जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल को चौपाल कार्यक्रम का जिला संयोजक बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी