पदाधिकारियों की गिरफ्तारी पर अभाविप का प्रदर्शन

सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के घेराव करने जा रहे पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में

By Edited By: Publish:Sun, 12 Apr 2015 09:31 PM (IST) Updated:Sun, 12 Apr 2015 09:31 PM (IST)
पदाधिकारियों की गिरफ्तारी पर अभाविप का प्रदर्शन

सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के घेराव करने जा रहे पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि आयोग अध्यक्ष की बर्खास्तगी नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन छेड़ेगा।

जिला संयोजक अनुराग शुक्ल व सह संयोजक सौरभेंद्र प्रताप के नेतृत्व में परिषद कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में संगठन पदाधिकारियों पर हुए लाठी चार्ज पर तीव्र रोष जताया। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। अभिषेक सिंह व शुभम सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार निरंकुश व्यवहार कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पुलिस भर्ती, पीसीएस परीक्षा का सच उजागर हो चुका है। यह नजीर है। अब लोकतंत्र को लाठी के दम पर सरकार दबाना चाह रही है। यदि शीघ्र लोक सेवा आयोग अध्यक्ष अनिल यादव की बर्खास्तगी नहीं हुई तो परिषद उग्र आंदोलन छेड़ेगी। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष सचिन पांडेय, चेतन, हिमांशु, अभिनंदन, विकास, अंकुर, प्रशांत, सिद्धार्थ, सत्यम, गोलू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी