सत्याग्रहियों के समर्थन में आगे आए कई संगठन

सुल्तानपुर : भ्रष्टाचार के खिलाफ तिकोनिया पार्क में बुधवार से सत्याग्रह आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के स

By Edited By: Publish:Thu, 29 Jan 2015 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jan 2015 10:15 PM (IST)
सत्याग्रहियों के समर्थन में आगे आए कई संगठन

सुल्तानपुर : भ्रष्टाचार के खिलाफ तिकोनिया पार्क में बुधवार से सत्याग्रह आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के समर्थन में कई संगठन आगे आ गए हैं। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन व आल इंडिया एससीएसटी- ओबीसी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उधर, चौबीस घंटे बाद भी प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार आंदोलनकारी की समस्या जानने नहीं पहुंचा।

भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं विकास मंच के संस्थापक दिलेश्वर प्रसाद की अगुआई में सदर तहसील के फतेहपुर सोनबरसा की दर्जन भर महिलाएं दूसरे दिन भी कफन ओढ़कर तिकोनिया पार्क में आंदोलनरत रहीं। सत्याग्रही दिलेश्वर भी मृत्युशैय्या पर लेटे रहे। भारतीय किसान यूनियन (अ) के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव अपने सहयोगियों के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पीडि़तों व शोषितों की अनदेखी कर रहा है। जबकि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। उधर, आल इंडिया एससीएसटी-ओबीसी विद्यार्थी परिषद के छात्र भी ग्रामीणों के समर्थन में उतर आए हैं। गुरुवार को संगठन के प्रदेश प्रभारी उदयप्रताप कोरी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ तिकोनिया पार्क पहुंचे। उनका कहना था कि जुल्म-ज्यादती के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों का समर्थन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि बीते पंद्रह वर्षो से एक लेखपाल को सदर तहसील के कानूनगो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस मौके पर रवींद्र गौतम, रवि प्रकाश, जीवन प्रकाश, सर्वेश कुमार, जय भीम, अनिल बौद्ध, संतोष कुमार, ओमप्रकाश, मीनादेवी, रामपियारी, गीता देवी, शांती देवी, कबूतरा आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी