जिला पंचायत राजपुर से सुमित को मिली जीत

जिला पंचायत के राजपुर सीट पर हुए उपचुनाव में सुमित सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी धनंजय को 3933 मतों से पराजित कर अपनी माता स्व. बीना सिंह की इस सीट को बरकरार रखने में कामयाब रहे। धमंजय को महज 3040 मत मिले। जिला पंचायत राजपुर सीट पर हुए उपचुनाव में पड़े मतों की गणना राब‌र्ट्सगंज ब्लाक सभागार में सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 06:05 PM (IST)
जिला पंचायत राजपुर से सुमित को मिली जीत
जिला पंचायत राजपुर से सुमित को मिली जीत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिला पंचायत के राजपुर सीट पर हुए उपचुनाव में सुमित सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धनंजय को 3933 मतों से पराजित कर अपनी माता स्व. बीना सिंह की यह सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे।

मतगणना राब‌र्ट्सगंज ब्लाक सभागार में सुबह आठ बजे सुरक्षा के बीच शुरू हुई। रिटर्निंग आफीसर एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में आठ टेबल पर कुल सात चक्र में 13063 गणना हुई। पूर्वाह्न सवा 11 बजे तक परिणाम आ गया। इस सीट पर तीन प्रत्याशी धनंजय, नार सिंह व सुमित मैदान में थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. बीना सिंह के निधन के बाद खाली हुई राजपुर सीट पर उनके पुत्र सुमित ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा। सुमित को 6973, धनंजय को 3040 व नार सिंह को 2849 मत मिले जबकि 201 मत निरस्त हुए। इस तरह सुमित ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धनंजय को 3933 मतों से पराजित किया। मतगणना के चलते ब्लाक परिसर में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। मतगणना संपन्न होने के बाद लोग अपने-अपने काम को लेकर ब्लाक कार्यालय पहुंचे। मतगणना के दौरान उपजिलाधिकारी सदर यमुनाधर चौहान, बीडीओ राजकुमार के अलावा पुलिस विभाग के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

-

विकास कार्य को पसंद करती है जनता

राजपुर सीट पर परचम लहराने वाले सुमित सिंह के पिता समाजसेवी इंद्रदेव सिंह ने कहा कि राजपुर की जनता का स्व. बीना सिंह से काफी लगाव था। उनके द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य से ही जनता उन्हें पसंद करती है। यही वजह रही कि सुमित के साथ भी जनता की सहानुभूति रही। कहा कि पूर्व में राजपुर क्षेत्र में शुरू किए गए विकास कार्यों को सुमित द्वारा पूरा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी