सिख समुदाय ने नगर में निकाली प्रभातफेरी

गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारी को लेकर शुक्रवार की सुबह सिखों ने गुरुद्वारा से प्रीत नगर तक शबद कीर्तन करते हुए प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान तीन दिवसीय कार्यक्रम में सिख समाज के लोगों ने भागीदारी करते हुए गुरु नानक के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। गु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 05:20 PM (IST)
सिख समुदाय ने नगर में निकाली प्रभातफेरी
सिख समुदाय ने नगर में निकाली प्रभातफेरी

जागरण संवाददाता, चोपन (सोनभद्र) : गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारी को लेकर शुक्रवार की सुबह सिखों ने गुरुद्वारा से प्रीत नगर तक शबद कीर्तन करते हुए प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान तीन दिवसीय कार्यक्रम में सिख समाज के लोगों ने भागीदारी करते हुए गुरु नानक देव के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी महताब सिंह ने बताया कि गुरुपर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा में प्रतिदिन जहां सुखमनी साहिब जी का पाठ हो रहा है वहीं तीन दिवसीय प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 10 नवंबर को श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का शुभारंभ होगा। जिसका समापन गुरु महाराज के पावन प्रकाशोत्सव के दिन 12 नवंबर को होगा। इस अवसर पर शबद कीर्तन, अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरता जायेगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु स्थानीय गुरुद्वारा के प्रधान सरदार अजीत सिंह, परविदर सिंह, सतनाम सिंह, कंवल जीत सिंह, बलविदर सिंह सहित पूरी सिख संगत पूरे मनोयोग से लगी है।

chat bot
आपका साथी