Move to Jagran APP

UP News: निकाह के दौरान पहुंची पहली पत्नी, दुल्हन ने दूल्हे को जड़ा थप्पड़; सभी लोग रह गए दंग

UP News इटावा के एक मुहल्ला में शनिवार को निकाह के दौरान एक महिला पहुंची। खुद को पहली पत्नी बताते हुए दूल्हे को अलग किया। यह सुनते ही दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया। यह सब देख कार्यक्रम में शामिल लोग दंग रह गए। वर व वधू पक्ष भी सन्न रह गया। कुछ देर में सदर कोतवाली से पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।

By subodh dubey Edited By: Abhishek Pandey Published: Mon, 29 Apr 2024 08:42 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 08:42 AM (IST)
निकाह के दौरान पहुंची पहली पत्नी, दुल्हन ने दूल्हे को जड़ा थप्पड़; सभी लोग रह गए दंग

जागरण संवादददाता, औरैया। शहर के एक मुहल्ला में शनिवार को निकाह के दौरान एक महिला पहुंची। खुद को पहली पत्नी बताते हुए दूल्हे को अलग किया। यह सुनते ही दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया। यह सब देख कार्यक्रम में शामिल लोग दंग रह गए।  वर व वधू पक्ष भी सन्न रह गया।

loksabha election banner

कुछ देर में सदर कोतवाली से पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। पूरी रात हवालात में रखने के बाद दूसरे दिन सुबह दोनों पक्षों को आमने-सामने किया गया। समझौता होने पर बरात बिना दूल्हन के इटावा के लिए लौट गई।

शहर के दिल्ली दरवाजा में बैंड बाजा के साथ शनिवार को इटावा से एक बरात आई थी। निकाह पढ़ने के दौरान एक महिला वहां पहुंच गई और मौजूद दूल्हे को अपना पति बताते हुए हंगामा करने लगी। दुल्हन को पता चला कि युवक का महिला से पहले निकाह हो चुका है। इसके बाद वह उठी और दूल्हे के पास पहुंची और गाल पर तमांचा जड़ा। इसके बाद रोते हुए निकाह करने से इनकार कर दिया।

इन सब के चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। इस बीच पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत के बाद सुलह हो गया था। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश के 'घर' में गरजे अमित शाह, निशाने पर रहा आइएनडीआइ गठबंधन; सपा के गढ़ में हैट्रिक लगाने की कवायद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.