पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प

150 वी जयंती पर सिगल यूज पालीथिन से मुक्ति व स्वच्छ भारत निर्माण अभियान बुधवार को सम्पन्न हो गया। जिले के सभी विधानसभाओं में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और पालीथिन के प्रयोग बंद करने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 09:25 PM (IST)
पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प
पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प

जागरण संवाददाता, कोन (सोनभद्र) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा महात्मा गांधी के 150 वी जयंती पर सिगल यूज पॉलीथिन से मुक्ति व स्वच्छ भारत निर्माण अभियान बुधवार को सम्पन्न हो गया। जिले के सभी विधानसभाओं में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और पॉलीथिन के प्रयोग बंद करने की अपील की।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने बुधवार को ग्राम पंचायत देवाटन से पद यात्रा की शुरुआत की। इसमें शामिल कार्यकर्ता झाल-मजीरा के धुन पर रघुपति राघव राजा राम व गांधी जी के अन्य भजन को गाते हुए चल रहे थे। पद यात्रा शिवपुर, खेतकटवा, कोन, किशुनचक, लालबिजौरा, मिटिहिनिया होते हुए रोरवा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुवनेश्वर प्रसाद की समाधि स्थल पर पहुंचे। यहां सर्वप्रथम स्व. भुवनेश्वर प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यमंत्री शिवधारी राम ने लोगों को प्लास्टिक से हो रही हानि के बारे में जागरूक किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने जल संरक्षण पर प्रकाश डाला। इसमें गोपाल प्रसाद, सूर्यमणि कनौजिया, तेजबली, किशोरी लाल, रमेश चतुर्वेदी, ठाकुर प्रसाद, रामनरेश, राजकिशोर, राममूर्ति, उदय भान गुप्ता, आलोक सिंह, धीरेन्द्र सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी