जयंती पर याद किए गए मौलाना अबुल कलाम

भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, महान पत्रकार, उर्दू साहित्य के मर्मज्ञ, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 06:52 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 06:52 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए मौलाना अबुल कलाम
जयंती पर याद किए गए मौलाना अबुल कलाम

जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को स्वतंत्र भारत के  प्रथम शिक्षामंत्री, महान पत्रकार, उर्दू साहित्य के मर्मज्ञ व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए ¨हदी की सहायक प्रोफेसर आरजू ने उनके कृत्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कहा कि मौलाना आजाद खिलाफत आंदोलन में गांधीजी के साथ बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया था। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। ¨हदू मुस्लिम एकता के अग्रदूत एवं शिक्षा को व्यक्ति एवं समाज की उन्नति का आधार मानते थे। इनके जन्मदिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर डा. जगजीत ¨सह, मु. दाऊद, उमेश गुप्ता, अजय श्यामा, नंदबिहारी ¨सह, मृत्युंजय यादव, रामचन्द्र, सुरेश आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी