Move to Jagran APP

UP Top News Today: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, मेनका गांधी का नामांकन आज; पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें

UP Top News Today राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्‍या में रामलला के दर्शन करेंगी। रामलला का दर्शन करने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू। वह वायुसेना के विमान से शाम चार बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सीधे हनुमानगढ़ी और उसके बाद रामलला का दर्शन करेंगी। शाम सात बजे के करीब सरयू आरती में सम्मिलित होंगी। रात आठ बजे उनकी वापसी होगी।

By Vinay Saxena Edited By: Vinay Saxena Published: Wed, 01 May 2024 08:02 AM (IST)Updated: Wed, 01 May 2024 08:02 AM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंह और मेनका गांधी।

ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। UP Top News Today: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्‍या में रामलला के दर्शन करेंगी। वह रामलला का दर्शन करने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के बाह में प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा करेंगे। आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा सीटों पर भाजपा व सपा प्रत्याशी बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके अलावा राहुल और प्रियंका के इकरार व इनकार के बीच कैसे उलझी अमेठी, इसपर भी नजर रहेगी। पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें...

loksabha election banner

रामलला का दर्शन करने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्‍या में रामलला के दर्शन करेंगी। रामलला का दर्शन करने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू। वह वायुसेना के विमान से शाम चार बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सीधे हनुमानगढ़ी और उसके बाद रामलला का दर्शन करेंगी। शाम सात बजे के करीब सरयू आरती में सम्मिलित होंगी। रात आठ बजे उनकी वापसी होगी। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामलला का दर्शन किया था।

सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के बाह में प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा करेंगे। वहीं, सुलतानपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में बुधवार को नामांकन करेंगी। उन्होंने प्रशासन को 12.30 से एक के बीच में नामांकन करने की सूचना दी है।

धर्मेंद्र यादव, निरहुआ आज करेंगे नामांकन

आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा सीटों पर भाजपा व सपा प्रत्याशी बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। आजमगढ़ सीट से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव और लालगंज से दरोगा प्रसाद सरोज नामांकन दाखिल करेंगे। आजमगढ़ संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज से प्रत्याशी नीलम सोनकर की दिन में 12 बजे जनसभा होगी। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, उप्र के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान शामिल होंगे।

राहुल-प्रियंका के इकरार व इनकार के बीच उलझी अमेठी

गांधी परिवार जिस अमेठी से दशकों पुराना नाता है। आज उसी अमेठी में रिश्तों की नई परिभाषा गढ़ी जा रही है। राहुल-प्रियंका के इकरार व इनकार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता की निगाहें भी टिकी हुई हैं। 20 मई को होने वाली वोटिंग के लिए तीन मई तक ही नामांकन पत्र भरे जाने हैं। ऐसे में गांधी परिवार की अमेठी-रायबरेली को लेकर चुप्पी अब कांग्रेस की रणनीति पर ही भरी पड़ती दिख रही है। बिना प्रत्याशी के कार्यकर्ता भी चुप हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.