लिक फेल, नाराज उपभोक्ताओं ने किया जाम

इंडियन बैंक मारकुंडी शाखा का लिक गुरुवार की सुबह दस बजे ही फेल हो गया। करीब 45 मिनट तक जब व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो बाहर खड़े उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उधर-उधर किया तब जाकर यातायात व्यवस्था बहाल हुई। उपभोक्ताओं ने आए दिन लिक फेल होने के कारण परेशानी अधिक बताया। साथ ही बैंक प्रबंधन पर सुस्ती का भी आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 04:51 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 04:51 PM (IST)
लिक फेल, नाराज उपभोक्ताओं ने किया जाम
लिक फेल, नाराज उपभोक्ताओं ने किया जाम

जागरण संवाददाता, गुरमा (सोनभद्र): इंडियन बैंक मारकुंडी शाखा का लिक गुरुवार की सुबह दस बजे ही फेल हो गया। करीब 45 मिनट तक जब व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो बाहर खड़े उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उधर-उधर किया तब जाकर यातायात व्यवस्था बहाल हुई। उपभोक्ताओं ने आए दिन लिक फेल होने के कारण परेशानी अधिक बताया। साथ ही बैंक प्रबंधन पर सुस्ती का भी आरोप लगाया।

मारकुंडी शाखा में करीब 33 हजार खाता धारक हैं। यानी यहां औसतन एक हजार उपभोक्ता प्रतिदिन किसी न किसी काम को लेकर पहुंचते हैं। किसी को जमा करना होता है तो कोई धन निकासी के लिए बैंक पर जाता है। कागजों में तमाम तरह की खामियों के कारण गत माह कई खाते के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। वे भी सही कराने के लिए पहुंचते हैं। इस बीच जब लिक फेल होता है तो उपभोक्ता नाराज हो जाते हैं। गुरुवार को जैसे ही बैंक खुला तो पता चला कि लिक फेल है। बाहर भी छांव की कोई खास व्यवस्था नहीं होने और जमा-निकासी नहीं होने से नाराज कुछ उपभोक्ता हाइवे पर पहुंच गए। ईंट-पत्थर रखकर वाहनों को रोक दिया। आरोप लगाया कि एकमात्र व्यवस्था से काम किया जाता है। इस वजह से उपभोक्ता परेशान होते हैं।

शाखा में करीब 33 हजार उपभोक्ता हैं। बारिश के मौसम में कभी-कभी लिक फेल हो जाता है। पहले बीएसएनएल की लीज लाइन थी। सड़क निर्माण के दौरान वह कट गई। तब से एक प्राइवेट कंपनी के नेटवर्क से काम किया जाता है। जब वह फेल होता है तो दिक्कत होती है। इस बारे में उच्चाधिकारी भी अवगत हैं।

- तपेश कुमार, शाखा प्रबंधक

chat bot
आपका साथी