बालिका सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ

जागरण संवाददाता अनपरा (सोनभद्र) एनटीपीसी विध्याचल परियोजना में नैगम सामाजिक दायित्व के तहत बालिका सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 May 2022 07:57 PM (IST) Updated:Tue, 17 May 2022 07:57 PM (IST)
बालिका सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ
बालिका सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ

-जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की सराहना

-120 बालिकाओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता अनपरा (सोनभद्र) एनटीपीसी विध्याचल परियोजना में नैगम सामाजिक दायित्व के तहत बालिका सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिला मजिस्ट्रेट सिगरौली राजीव रंजन मीणा ने इसकी सराहना की। कहा कि बालिकाएं कल की भविष्य हैं। जिला प्रशासन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा। यह कार्यक्रम बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास की दिशा में अहम पड़ाव साबित होगा। पुलिस अधीक्षक सिगरौली बीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बालिका सशक्तीकरण अभियान एक अवसर है। ग्रामीण परिवेश की बालिकाओं में योग्यता व कौशल की कोई कमी नहीं है। बस जरूरत है आवश्यक संसाधन एवं एक अवसर प्रदान करने की। परियोजना प्रमुख (विध्याचल) सुभाष चन्द्र नायक ने कहा कि एनटीपीसी न सिर्फ देश को बिजली बनाकर प्रकाशित करने का कार्य कर रही है। अपितु सीएसआर विभाग के तहत ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाकर उनके जीवन को प्रकाशमान किया जा रहा हैं। उप महाप्रबन्धक संजय प्रकाश यादव ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि बालिकाओं के बाल-मन-मस्तिष्क को सशक्त बनाकर उन्हें कठिन परिश्रम कर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देना है। गत वर्ष आयोजित कार्यक्रम की यादों पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रबीर कुमार बिस्वास ने कहा कि एनटीपीसी के सीएमडी का एक स्वप्न था कि बालिका सशक्तीकरण मिशन की दिशा में कुछ किया जाय। इसी कड़ी में वर्ष 2018 में एक पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने की •िाम्मेदारी दी गई। गत दो वर्ष से कोविड-19 महामारी की वजह से अभियान नहीं चला। 15 मई से 12 जून तक सिगरौली जिले के सरकारी विद्यालयों की 120 बालिकाओं के लिए आयोजन किया गया है। अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) स्नेहाशिष भट्टाचार्य ने सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी