सेवादारों की रसोई में बढ़ता जा रहा सहयोग

जिला मुख्यालय पर रविवार को गरीब व असहाय लोगों के लिए चलने वाली सेवादारों की रसोई में आमजन की भागीदारी बढ़ती जा रही है। विदित हो कि इस सेवादारों की रसोई में पांच रुपये देकर कोई भी व्यक्ति भरपेट भोजन कर सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 08:06 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 06:43 AM (IST)
सेवादारों की रसोई में बढ़ता जा रहा सहयोग
सेवादारों की रसोई में बढ़ता जा रहा सहयोग

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिला मुख्यालय पर रविवार को गरीब व असहाय लोगों के लिए चलने वाली सेवादारों की रसोई में आमजन की भागीदारी बढ़ती जा रही है। विदित हो कि इस सेवादारों की रसोई में पांच रुपये देकर कोई भी व्यक्ति भरपेट भोजन कर सकता है। रविवार को नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी हरीश अग्रवाल ने अपने नाती के जन्मदिन के मौके पर सेवादारों की रसोई की पूरी जिम्मेदारी उठाते हुए पूरे परिवार के साथ गरीब व असहाय लोगों को भरपेट भोजन कराया। रसोई संचालन में मुख्य भूमिका निभाने वाले समाजसेवी पुनीत जैन ने बताया कि जब से यह रसोई चालू की गई है, नित नए लोग इसमें जुड़ते जा रहे हैं। बताया कि नगर के बड़े व्यापारी हरीश अग्रवाल ने गरीब लोगों के बीच अपने नाती का जन्मदिन मनाने का फैसला किया जो स्वागत योग्य है। कहा कि इस तरह के कार्य से हम सभी को जुड़ना चाहिए। कहा कि रसोई में पांच रुपये जो लिए जाते हैं वह यहां की साफ-सफाई व अन्य जरूरी कार्याें पर खर्च होता है। अन्य खाद्य सामग्री के लिए समाज विभिन्न वर्गों से सहयोग लिया जाता है। इसमें सौरभ अग्रवाल, किशोरी सिंह, दया सिंह आदि आदि थे।

chat bot
आपका साथी