राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

राष्ट्र व समाज की रक्षा का संकल्प है रक्षाबंधन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2022 06:09 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 06:09 PM (IST)
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

जागरण संवाददाता, सोनभद्र: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रक्षा बंधन उत्सव सोमवार को धूमधाम व हर्षोल्लास से राज बैंक्वेट हाल में मनाया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (काशी प्रांत) के प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डा. कुलदीप ने कहा कि भारत वर्ष उत्सव का देश है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सिर्फ छह उत्सव चुना, जिसमें एक प्रमुख उत्सव रक्षाबंधन उत्सव है, जो रक्षा का संकल्प दिलाता है। रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का ही उत्सव नहीं, अपितु राष्ट्र व समाज की रक्षा का संकल्प है। इसलिए परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधते हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विशाल हिंदू समाज को जागृत करने के लिए रक्षाबंधन जैसे उत्सव को प्रतिवर्ष मनाता है। रक्षा सूत्र में बंधकर एक दूसरे को रक्षा का वचन देते हुए एक विशाल सुदृढ़ समाज का संगठन हो ताकि विधर्मी शक्तियां पराजित हो जाएं। यही समरसता का भाव हमे समाज में रखना चाहिए।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का संकल्प है कि समाज संघमय हो जाए। इस दौरान मंचासीन जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल रहे। अध्यक्षता सुनील कुमार चौबे ने की। स्वयंसेवकों व माताओं बहनों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर सामाजिक समरसता व रक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में भोलानाथ मिश्र, आलोक सिंह, सुरेश केसरी, विभाग प्रचारक प्रवेश, नंदलाल, अवध, जिला प्रचारक दीपक, पंकज पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी