डिबाए : एक पत्र निरस्त, दो ने नाम लिया वापस

जागरण संवाददाता सोनभद्र डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच में गड़बड़ी मिलने पर महामंत्री पद के एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक में दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 06:03 PM (IST)
डिबाए : एक पत्र निरस्त, दो ने नाम लिया वापस
डिबाए : एक पत्र निरस्त, दो ने नाम लिया वापस

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच में गड़बड़ी मिलने पर महामंत्री पद के एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक में दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि महामंत्री पद के उम्मीदवार सुरेश सिंह ने महामंत्री पद के लिए नामांकन करने वाले धनंजय कुमार मौर्या पर आपत्ति दर्ज कराई थी। उनके नामांकन पत्रों की जांच की गई। गड़बड़ी मिलने पर धनंजय मौर्य के नामांकन पत्र को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार चंद प्रकाश सिंह व उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक के उम्मीदवार वीपी सिंह ने अपना नामांकन वापस लिया है। इस तरह अध्यक्ष पद पर राजबहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प पर हरि प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर में राजकुमार सिंह व मो. सलीम कुरैशी, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे में कमलेश सिंह व वीरेंद्र कुमार राव, महामंत्री पद पर सुरेश सिंह, कोषाध्यक्ष पर संपूर्णानंद गुप्त, संयुक्त सचिव प्रशासन पर अनिल कुमार, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर वीरेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर मिथिलेश कुमार भारती उम्मीदवार है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को वैध पाए गए नामांकन पत्रों की घोषणा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी