भाजपा महिला मोर्चा ने किया विजय संकल्प सम्मेलन

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का विजय संकल्प महिला मोर्चा सम्मेलन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रंजना सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 06:51 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने किया विजय संकल्प सम्मेलन
भाजपा महिला मोर्चा ने किया विजय संकल्प सम्मेलन

जासं, ओबरा (सोनभद्र) : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का विजय संकल्प सम्मेलन मंगलवार को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह  व विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र की महामंत्री सुनीता सिंह  ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। संचालन सम्मेलन की संयोजिका जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि अनीता सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान का ख्याल करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाकर भारत के विकास को गति देना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओबरा विधायक संजीव गोड़, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला उपाध्यक्ष डा. मधु चन्द्रा, सुनीता पाण्डेय, राजेश अग्रहरि, दारा शिकोह, उमेश सिंह पटेल, ओम प्रकाश दुबे, किरण सिंह,  सोनी रावत आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी