पूजी गई सकल संसार की माता चंद्रघंटा

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन गुरुवार को मातारानी के दर्शन-पूजन के लिए मं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Mar 2017 04:50 PM (IST) Updated:Thu, 30 Mar 2017 04:50 PM (IST)
पूजी गई सकल संसार की माता चंद्रघंटा
पूजी गई सकल संसार की माता चंद्रघंटा

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन गुरुवार को मातारानी के दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। एक तरफ सूर्य की किरणें धरती पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही थीं तो उसी समय मंदिरों के बाहर सीढि़यों पर मातारानी के भक्तों की कतार लग चुकी थी। जैसे ही मंदिर का कपाट खुला मातारानी के दरबार में मत्था टेकने वालों में होड़ लग गई। भक्तों ने दूसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की।

बुधवार से शुरू हुए नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के पहले और दूसरे स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। बुधवार को लोगों ने व्रत भी किया था। उनका व्रत गुरुवार को पारण के साथ संपन्न हुआ। उधर, नवरात्र का तीसरा दिन होने की वजह से देवी मंदिरों में लोगों ने पहुंचकर मातारानी का दर्शन किया और प्रसाद चढ़ाया। राब‌र्ट्सगंज के शीतला मंदिर में सुबह साढ़े छह बजे आरती के समय मंदिर में काफी भीड़ थी। इसी तरह सातो शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर, संतोषी माता मंदिर, कड़े माता शीतला,, हाईडिल कालोनी स्थित काली मंदिर में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। नौ दिनों तक व्रत रखने वालों ने दूसरे दिन की पूजन- अर्चन किया।

अमराभगवती के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

रामगढ़ : रामगढ़ क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित शीतला मंदिर, मां काली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। चंदौली सीमा से सटे हरदहवा गांव में स्थित अमराभगवती धाम में चल रहे नौ दिनी पाठ में भी लोग शामिल हुए। यहां प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। इसी तरह जिले के अन्य क्षेत्रों में भी नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी।

chat bot
आपका साथी