फूलों व फलों से होगा गणपति का श्रृंगार

सीतापुर : शहर के लोहारबाग में गणेश महोत्सव का पंडाल 11 वर्षों से लग रहा है। लालबाग पंड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM (IST)
फूलों व फलों से होगा गणपति का श्रृंगार
फूलों व फलों से होगा गणपति का श्रृंगार

सीतापुर : शहर के लोहारबाग में गणेश महोत्सव का पंडाल 11 वर्षों से लग रहा है। लालबाग पंडाल से जुड़े श्रद्धालु आशुतोष आर्या ने भक्तिभाव में डूबकर इसे लोहारबाग में लगवाने लगे। नौ दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान यहां कक्षा एक से पांच तक जूनियर वर्ग व छह से आठ तक सीनियर वर्ग के बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता गणेशजी बनाओ, इनाम पाओ कराई जाती है। जिसमें प्रतिभागियों को गणेशजी का चित्र बनाना होता है। बुधवार को पंडाल में गणपति बप्पा को फूलों और फलों से श्रृंगार किया जाएगा। 22 सितंबर को छप्पन भोग प्रसाद का वितरण होगा और सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। प्रत्येक दिन इस पंडाल में गैर जिलों के कलाकारों की ओर से झांकी प्रस्तुत की जाती है। सुबह व शाम को होने वाली गणपति की आरती भी विशेष होती है। आयोजन समिति से जुड़े विष्णु रस्तोगी, संजय गुप्ता, विक्की, राकेश ¨सह, अंकित यादव व संदीप दीक्षित ने बताया कि 23 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।

वर्जन

चित्र परिचय 17 एसआइटी 04

प्रथम आराध्य गणेश भगवान का जब से हम लोगों ने महोत्सव मनाना शुरू किया है, हम सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हुई हैं। गणपति दरबार सजाने व महोत्सव मनाने से हम सभी का मन प्रफुल्लित हो जाता है।

आशुतोष आर्या 'मोनू', समिति अध्यक्ष

चित्र परिचय 17 एसआइटी 05

लोहारबाग में भगवान गणेशजी का भव्य दरबार सजता है। जबसे यहां महोत्सव होता है तब से हर रोज यहां माथा टेकने आता हूं और आरती में भी शामिल होता हूं। गणपति ने हमारी हर मनोकामना पूरी की है।

सुनील यादव, श्रद्धालु

chat bot
आपका साथी