तकनीकी सहायकों को ब्लॉक से हटाया जाए

ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वयक समिति ने कार्य बहिष्कार के साथ ब्लॉक में धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:13 AM (IST)
तकनीकी सहायकों को ब्लॉक से हटाया जाए
तकनीकी सहायकों को ब्लॉक से हटाया जाए

सीतापुर : तकनीकी सहायकों के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वयक समिति ने कार्य बहिष्कार के साथ ब्लॉक में धरना दिया। संगठन की मांग है कि ब्लॉक में तैनात तकनीकी सहायक पुष्प कुमार वर्मा व अरविद मोहन अवस्थी को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाए। पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई न होने से कार्य बहिष्कार के लिए विवश होना पड़ा है। दोनों तकनीकी सहायक लगातार पंचायत सचिवों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। जब तक दोनों तकनीकी सहायकों को ब्लॉक से स्थानांतरित नहीं किया जाता, कार्य बहिष्कार चलता रहेगा। धरने की अध्यक्षता समन्वय समिति के अध्यक्ष मेहुल कुमार ने की। आशुतोष पांडेय, दिनेश वर्मा, हरिओम श्रीवास्तव, रवि कांत शुक्ला, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी