गणेश महोत्सव में सर्वधर्म समभाव के दर्शन

सीतापुर : मोहल्ला कमाल सराय में गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा स्थापित पांडाल में सर्व धर्म समभाव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:33 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:33 PM (IST)
गणेश महोत्सव में सर्वधर्म समभाव के दर्शन
गणेश महोत्सव में सर्वधर्म समभाव के दर्शन

सीतापुर : मोहल्ला कमाल सराय में गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा स्थापित पांडाल में सर्व धर्म समभाव के दर्शन हो रहे हैं। मुस्लिम बाहुल क्षेत्र में कार्यक्रम धूमधाम से होता है। इसमें ¨हदुओं के साथ-साथ मुस्लिम भाई भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हैं। आयोजक मंडल के अनुसार खैराबाद में ¨हदू-मुस्लिम कौमी एकता की अलख आज भी पूरे जनपद में जगाए है। यहां पंडाल सजाकर गणेश महोत्सव का आयोजन वर्षों से होता आ रहा है। सुबह -शाम भगवान गणेश की भव्य आरती तथा सुंदर झांकी का दर्शन कार्यक्रम होता है। मथुरा, वृंदावन के कथा व्यास प्रहलाद कृष्ण शास्त्री द्वारा नियमित शाम को श्रीमछ्वागवत कथा श्रद्धालुओं को सुनाई जाती है। आयोजक मंडल के संतोष यज्ञ सैनी, मोहित मिश्र, सोनू गुप्ता, हिमांशु, रोहित, वीरू गुप्ता, बबलू गुप्ता आदि नित कार्यक्रम को नया रूप देने के लिए जुटे रहते हैं। मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा सुंदर सजीव झाकियों का प्रस्तुतीकरण व रासलीला का मंचन किया जाता है। जिसका ¨हदू- मुस्लिम वर्ग के लोग साथ-साथ आनंद उठाते हैं। पांडाल के चारों ओर मुस्लिम बस्ती है। इसके बाद भी पूरा सहयोग मिलता है। चित्र-19एसआइटी02-

यहां गणेश महोत्सव का आयोजन अपने आप में खास है। सर्व धर्म समभाव की झलक यहां दिखती है।

अंकित गुप्ता, समिति अध्यक्ष चित्र-19एसआइटी03-

गणेश महोत्सव में पांडाल का आकर्षण विशेष है। झांकियां व रासलीला का मंचन देखने लोग ¨खचे चले आते हैं।

मयंक बाजपेयी, श्रद्धालु

chat bot
आपका साथी