बुजुर्ग के सिर को कूचकर हत्या, पुलिस को बेटे पर संदेह

गुरुवार को गांव आया था बुजुर्ग शनिवार रात में घर में हुई वारदात

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:24 PM (IST)
बुजुर्ग के सिर को कूचकर हत्या, पुलिस को बेटे पर संदेह
बुजुर्ग के सिर को कूचकर हत्या, पुलिस को बेटे पर संदेह

बिसवां (सीतापुर) : परिवार में संपत्ति विवाद में रविवार को बुजुर्ग की सिर कूचकर उसकी हत्या हो गई। मास्टरबाग में रह रहा बुजुर्ग गुरुवार को अपने गांव गोपालपुर मजरा कुतुबपुर आया था। गांव में उसकी पांच बीघे खेती है। पड़ोसियों के मुताबिक, शनिवार रात 65 वर्षीय बुजुर्ग राजाराम घर में सोया था। इसी बीच किसी ने उसकी हत्या की है। इस मामले में मृतक के बड़े बेटे नरेश ने गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस ने संदेह पर मृतक की पत्नी और बेटे नरेश को हिरासत में लिया है।

पांच वर्ष पहले राजाराम मास्टरबाग में रहने लगा था। मृतक के दो बेटे नरेश व राजेश हैं। राजाराम के पास छोटा बेटा राजेश और उसकी पत्नी के साथ बड़ा बेटा नरेश रहता था। ये दोनों बुजुर्ग दंपती अलग-अलग के मकान में रहते थे। मृतक की पत्नी ने बताया, पति राजाराम से संपर्क नहीं हो पा रहा था, उनका फोन बंद था। संदेह होने पर मृतक की वह बेटे नरेश के साथ गांव आई तो घर में देखा राजाराम की खून से लथपथ लाश पड़ी है। जिस पर उन्होंने पुलिस को खबर की। मौके पर क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम के साथ पहुंचे एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित व सीओ सुशील कुमार सिंह ने भी मौका मुआयना किया। एएसपी उत्तरी ने बताया, मामले में कई बिदुओं पर जांच कर रहे हैं। अभी किसी को दोषी कह देना जल्दबाजी होगी, पर हां बुजुर्ग के सिर को ईंटा या पत्थर से कूचा गया है। जिससे उसकी मौत हुई है। मृतक के पुत्र नरेश की तहरीर पर गांव के श्यामलाल पासी के विरुद्ध मुकदमा हुआ है। मुकदमे की विवेचना कोतवाली इंस्पेक्टर कर रहे हैं। बेटे पर संदेह जता रही पुलिस

सीओ सुशील कुमार सिंह का कहना है कि मास्टरबाग से गोपालपुर गांव आकर सुबह छह बजे के दौरान मृतक राजाराम की हत्या के संबंध में उसके बड़े बेटे नरेश ने पुलिस को खबर दी थी। पारिवारिक विवाद है। इसमें नरेश ने गांव के ही श्यामलाल पासी को नामजद किया है। बुजुर्ग की हत्या के संबंध कई बिदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी व बेटे को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है, वह हिरासत में नहीं हैं। बकरियां चोरी करने आए बदमाशों ने भाला मारकर की बुजुर्ग की हत्या

महोली : शनिवार रात रिछाई चौकी क्षेत्र में एक बुजुर्ग को चोरों ने भाला मार दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना पीरपुर गांव में रात के 11.30 बजे के समय की है। बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय बुजुर्ग राम खेलावन गांव के बाहर बाड़ा बनाए था। इसमें वह बकरी पालन कर रहा था। शनिवार रात वह बाड़े में ही सो रहा था, बदमाशों की आहट पाकर वह जाग गया और कुछ बकरियों को चुराकर लिए जा रहे बदमाशों को उसने रोकने की कोशिश की। कहासुनी के बाद बदमाशों ने उसके पेट पर भाला मार दिया। जिसमें वह घायल हो गया, हालांकि कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वैसे बदमाशों से राम खेलावन की कहासुनी का शोर सुनकर कुछ ग्रामीण भी जग गए और आवाज लगाकर राम खेलावन का हौसला भी बढ़ाया। लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, उस समय तक बदमाश भाग चुके थे और राम खेलावन खून से लथपथ था। घटना की खबर गांव वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि, शनिवार रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच का मामला है। अज्ञात बदमाशों ने बकरियां चोरी करने के चक्कर में बुजुर्ग की हत्या की है। मामले में मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग के दो बेटे हैं। इसमें एक विवाहित व दूसरा अविवाहित है। इन दोनों में एक दिव्यांग तो दूसरा मंद बुद्धि का है।

chat bot
आपका साथी