10 वर्ष की उम्र में ही महोली विस क्षेत्र में बने कई कीर्तिमान

2012 में 40 फीसद की पसंद थे अनूप बने थे विधायक 2017 के चुनाव में 33.49 फीसद मतदाताओं ने शशांक को चुना।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 11:39 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 11:39 PM (IST)
10 वर्ष की उम्र में ही महोली विस क्षेत्र में बने कई कीर्तिमान
10 वर्ष की उम्र में ही महोली विस क्षेत्र में बने कई कीर्तिमान

सीतापुर : महोली निर्वाचन क्षेत्र धौरहरा (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। निर्वाचन क्षेत्र का परिसीमन आदेश होने पर महोली सीट को पहचान संख्या 145 मिली। महोली विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 2012 में हुआ। पहले चुनाव में महोली का विधायक बनने का गौरव अनूप कुमार गुप्ता के नाम है। दूसरे चुनाव में क्षेत्रीय जनता ने अनूप पर भरोसा नहीं जताया या फिर मोदी लहर कह लीजिए वह हार गए और 2017 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार शशांक त्रिवेदी विधायक बने। 2012 के चुनाव में सपा के उम्मीदवार रहे अनूप गुप्ता को पूरे क्षेत्र से 40 प्रतिशत वोट मिला था और वह विधायक बने थे।

वैसे देखा जाए तो महोली सीट पर अब तक कुल दो चुनाव ही हुए हैं। इन दोनों चुनावों में सर्वाधिक वोट पाने वाले विधायक अनूप गुप्ता ही रहे हैं। 2017 के चुनाव में विजेता बने भाजपा उम्मीदवार शशांक त्रिवेदी को 33.49 प्रतिशत वोट मिला था और वह विधायक बने थे। जाहिर है कि अनूप गुप्ता को 2017 के चुनाव में उन लोगों ने भी वोट नहीं किया, जिन्होंने उन्हें 2012 में मतदान किया था, उनकी हार का यही कारण बना था।

सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले विधायक थे अनूप :

2017 के चुनाव में शशांक त्रिवेदी ने 3,717 मतों के अंतर से अनूप गुप्ता को हराया था। शशांक त्रिवेदी को 80,938 और अनूप गुप्ता को 77,221 वोट मिले थे। 2012 में हुए प्रथम चुनाव में अनूप गुप्ता ने 22,715 मतों के अंतर से महेश चंद्र मिश्र को हराया था। अनूप गुप्ता को 87,160 और महेश चंद्र मिश्रा 64,445 वोट मिले थे।

2017 के चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार को मिले वोट

दल - प्रतिनिधि - प्राप्त वोट

भाजपा - शशांक त्रिवेदी - 80,938 (विजेता)

सपा - अनूप कुमार गुप्ता - 77,221

बसपा - महेश चंद्र मिश्र - 60,917

लोकदल- महेंद्र सिंह वर्मा - 18,214

अन्य - 12 उम्मीदवारों को - 11,409 2012 के चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार को मिले वोट

दल - प्रतिनिधि - प्राप्त वोट

सपा - अनूप कुमार गुप्ता - 87,160 (विजेता)

बसपा - महेश चंद्र मिश्र - 64,445

कांग्रेस - गया प्रसाद - 29,089

पीस पार्टी - आरए सिंह अर्कवंशी - 18,700

chat bot
आपका साथी