दीपों से जगमगाया महाराणा प्रताप पार्क

प्रज्जवलित किए गए 5100 दीप धूमधाम से मनाई देव दीपावली

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 10:50 PM (IST)
दीपों से जगमगाया महाराणा प्रताप पार्क
दीपों से जगमगाया महाराणा प्रताप पार्क

सीतापुर : अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा ने देवदीपावली को समरसता दीपावली पर्व के रूप में महाराणा प्रताप पार्क में मनाया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पार्क परिसर में 5100 दीप प्रज्वलित किए। महामंत्री कुंवर वरुण सिंह तोमर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंडित लक्ष्मीकांत पांडेय ने मंत्रोच्चारण किया। मंत्रों की ध्वनि के बीच संगठन के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप व भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह गौर ने कहा कि देव दीपावली वाराणसी व पुर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला ऐतिहासिक त्योहार है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह चौहान, पवन अग्रवाल, प्रतीक जिदल, रविराज सिंह, कुंवर वरुण सिंह तोमर, डीपी सिंह, रिपुदमन सिंह, अनुज सिंह, रामचंद्र सिंह सोमवंशी, प्रहलाद सिंह, अवनीश सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी