सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश

देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शहर से लेकर कस्बों तक विविध आयोजन हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Oct 2019 11:11 PM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 11:11 PM (IST)
सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश
सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश

महमूदाबाद : कस्बे के रामकुंड चैराहे पर स्थापित सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा व भाजपा युवा मोर्चा, एबीवीपी के पदाधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया। मौलाना आजाद कॉलेज में सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को प्राचार्य जफर अब्बास, उप प्राचार्य पीसी यादव, राजेश सिंह सहित छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

रामपुर मथुरा : प्राथमिक विद्यालय कालिकन में पटेल जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ सुशील कुमार सिंह ने किया। फिर छात्रों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, रसोइया आदि ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। छात्रों ने रन फार यूनिटी के तहत दौड़ लगाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रधानाध्यापक विवेक शुक्ल ने छात्रों को सरदार पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में बताया।

पिसावां : कार्यालयों पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया गया। थाने पर निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव ने पटेल की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित किया। वहीं क्षेत्र के परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी बच्चों पटेल जयंती मनाई गई और शिक्षकों ने बच्चों को सरदार पटेल के जीवन के बारे में बताया।

बिसवां : मुहल्ला थाना तहसील प्रथम में सरदार पटेल सेवा समिति ने भंडारा किया। जहांगीराबाद बस अड्डा से सीएचसी तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने रन फार यूनिटी में प्रतिभाग किया और सीएचसी में रोगियों को फल बांटे। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दौड़ व वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।

रेउसा : हनुमान मंदिर पर आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी भी शामिल हुए। कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने का काम किया। इस अवसर पर अशोक बाजपेई, ओम प्रकाश मिश्र, संदीप बाजपेई, दीपक मिश्र, आदि लोग मौजूद रहे।

सांडा : सकरन क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांडा व कम्हरिया खुनखुन में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई और बच्चों ने रैली निकाली। फिर निबंध लेखन प्रतियोगिता व दौड़ प्रतियोगिताएं भी हुईं।

सरैंया : किसान इंटर कॉलेज सरैंया राजा साहब में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर छात्र-छात्राओं को राष्ट्र एकता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय मिश्र, शिक्षक सालिगराम, मंजू सिंह, ओकार नाथ, शिवाजी व मूलचंद, सुमन ने छात्रों को सरदार पटेल के जीवन के बारे में बताया।

chat bot
आपका साथी