पात्र का दर्ज हो आवास सूची में नाम

सीतापुर : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक शुक्रवार को लालबाग शहीद पार्क में आयोजित हुई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 10:19 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 10:19 PM (IST)
पात्र का दर्ज हो आवास सूची में नाम
पात्र का दर्ज हो आवास सूची में नाम

सीतापुर : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक शुक्रवार को लालबाग शहीद पार्क में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंद किशोर वर्मा व संचालन जिला उपाध्यक्ष सच्चिदानंद ¨सह वर्मा ने किया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

इसके पश्चात प्रदर्शन करते हुए भाकियू के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जिलाधिकारी को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में विकास खंड मछरेहटा की ग्राम पंचायत रालापुर मजरा जहानपुर निवासी हरवंश पुत्र स्वामी दयाल का नाम आवास सूची में दर्ज किए जाने, तहसील मिश्रिख क्षेत्र के अटवा भट्ठा महोदीपुर में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को सही कराए जाने, ब्लॉक मछरेहटा की ग्राम पंचायत जेठपुरवा में 2016 में लोहिया आवास आए थे, जिसकी प्रथम किस्त लाभार्थियों को मिल चुकी है, ¨कतु दूसरी किस्त अभी तक नहीं मिली है। जिसे उपलब्ध कराए जाने सहित अन्य समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराए जाने की मांग की। इस दौरान विजय कुमार शुक्ला, मणिकांत त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, प्रहलाद, रामलली पाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी