Move to Jagran APP

Lucknow News: फैमिली कोर्ट से बाहर निकले दंपति, फिर हुआ कुछ ऐसा- गुस्साई पत्नी ने तोड़ दी पति की कार

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि महिला हुसैनगंज इलाके की रहने वाली है। उसके पति रायबरेली जनपद के हैं। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। केस पारिवारिक न्यायालय में था। दोपहर सुनवाई के दौरान दोनों के बीच मध्यस्थता फेल हो गई थी। इसके बाद दोनों बाहर निकले और फिर उनके बीच विवाद हो गया था। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

By Saurabh Shukla Edited By: Aysha Sheikh Published: Tue, 07 May 2024 11:15 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 11:15 AM (IST)
Lucknow News: फैमिली कोर्ट से बाहर निकले दंपति, फिर हुआ कुछ ऐसा- गुस्साई पत्नी ने तोड़ दी पति की कार

जागरण संवाददाता, लखनऊ। फैमिली कोर्ट में विवाद न सुलझने पर सोमवार दोपहर दंपति बाहर निकले। हजरतगंज चाइना बाजार चौकी के पास कार से जा रहे पति को पत्नी ने रोका और कहा कुछ बात करनी है। पति कार से उतरा दोनों में बीच बातचीत के दौरान फिर विवाद शुरू हो गया।

loksabha election banner

इससे गुस्साई महिला ने पत्थर उठाकर पति की कार पर दे मारा। बीच सड़क बवाल और तोड़फोड़ होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली। इस बीच पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।

क्या बोले इंस्पेक्टर? 

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि महिला हुसैनगंज इलाके की रहने वाली है। उसके पति रायबरेली जनपद के हैं। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। केस पारिवारिक न्यायालय में था। दोपहर सुनवाई के दौरान दोनों के बीच मध्यस्थता फेल हो गई थी। इसके बाद दोनों बाहर निकले और फिर उनके बीच विवाद हो गया था। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। समझाने के बाद दोनों चले गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.