जयकारे लगाते गोला रवाना हुए कांवरिए

सीतापुर : शिव भक्तों का पहला जत्था शुक्रवार को यहां से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुआ। ना

By Edited By: Publish:Sat, 23 Jul 2016 01:50 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jul 2016 01:50 AM (IST)
जयकारे लगाते गोला रवाना हुए कांवरिए

सीतापुर : शिव भक्तों का पहला जत्था शुक्रवार को यहां से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुआ। नाचते गाते कांवरिए शिव गीतों पर झूम रहे थे। शिव भक्त राजघाट पर गंगा नदी से कांवर भरकर गोला के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचने पर कांवरियों का स्वागत किया गया।

कांवरियों के लिए लोगों ने जलपान व भोजन का प्रबंध किया। इसके बाद यहां से जयकारा लगाते कांवरिए गोला के लिए रवाना हुए गए, जहां सावन माह के पहले सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। क्षेत्र में बड़ी संख्या में शिव भक्त पहले राजघाट जाते हैं। वहां कांवर लेकर सीधे गोला के लिए प्रस्थान करते हैं। पूरे सावन भर शिवभक्तों की टोली रात दिन यहां से निकलती रहती है। कांवरियों के लिए यहां विभिन्न संगठनों द्वारा भोजन व ठहरने की व्यवस्था की जाती है। शिव भजन व गीतों पर नाचते कांवरियां निकलते हैं तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। हर व्यक्ति जयकारा लगाने को विवश हो जाता है।

chat bot
आपका साथी