जिले के चार लाल राष्ट्रीय युवा संसद में करेंगे प्रतिभाग

देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में जिले के चार होनहारों का चयन हुआ है। यह 17 से 20 सितंबर तक सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे। जनपद की समस्या को रखेंगे और बेहतर बनाने के लिए अपनी राय भी देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 10:43 PM (IST)
जिले के चार लाल राष्ट्रीय युवा संसद में करेंगे प्रतिभाग
जिले के चार लाल राष्ट्रीय युवा संसद में करेंगे प्रतिभाग

सिद्धार्थनगर: देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में जिले के चार होनहारों का चयन हुआ है। यह 17 से 20 सितंबर तक सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे। जनपद की समस्या को रखेंगे और बेहतर बनाने के लिए अपनी राय भी देंगे।

आंबेडकर सभागार में 21 जून को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम व सह आयोजक नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के दो युवा सांसद नितेश पांडेय व अंशुमान त्रिपाठी का चयन राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम के लिए हुआ। प्रतीक्षारत सूची में शामिल दो अन्य युवा सांसदों विकास पांडेय और अर्चिष्मान मिश्र का भी चयन हो गया है। यह सभी युवा सांसद संयुक्त राष्ट्र के खर्चे पर 17 से 20 सितंबर तक दिल्ली में सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे। जनपद के अंशुमान त्रिपाठी श्रावस्ती के सांसद रामशिरोमणि वर्मा का किरदार निभायेंगे। नितेश पांडेय डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल की भूमिका में होंगे। विकास पांडेय गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व अर्चिष्मान मिश्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रतिनिधित्व करेंगे। सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, डीएम दीपक मीणा, पूर्व नपाध्यक्ष जमील सिद्दीकी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ चंद्रेश उपाध्याय आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी