छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपित गिरफ्तार

एक पार्क में छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म में शामिल तीन आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 06:22 PM (IST)
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपित गिरफ्तार
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपित गिरफ्तार

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपित गिरफ्तार

जासं, सिद्धार्थनगर: सदर पुलिस ने शहर के एक पार्क में छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल तीन आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपितों का नाम रवि, अभिषेक गुप्ता व फरहान अख्तर है। यह पीड़िता के गांव के ही निवासी हैं। एसओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि 10 अगस्त को शहर के जेल रोड स्थित पार्क में छात्रा को नेपाल घुमाने के बहाने लेकर आए और दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपितों की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि एक आरोपित की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी