प्रतिस्पर्धी भावना से खेलना चाहिए हर खेल : चंद्रेश

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को रतन सेन इंटर कालेज परिसर में कमल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ चंद्रेश उपाध्याय ने शनिवार को फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल में खिलाड़ी एक दूसरे के प्रति विरोधी नहीं बल्कि प्रतिस्पर्धी की भावना रखें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 10:22 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 10:22 PM (IST)
प्रतिस्पर्धी भावना से खेलना चाहिए हर खेल : चंद्रेश
प्रतिस्पर्धी भावना से खेलना चाहिए हर खेल : चंद्रेश

सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को रतन सेन इंटर कालेज परिसर में कमल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ चंद्रेश उपाध्याय ने शनिवार को फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल में खिलाड़ी एक दूसरे के प्रति विरोधी नहीं बल्कि प्रतिस्पर्धी की भावना रखें। उद्घाटन करने के उपरांत उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि अखंड प्रताप ¨सह ने भी विचार रखे। आज का मैच श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भीमराव अंाबेडकर टीम के बीच खेला गया। कार्यक्रम ¨प्रस गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, रोहित ¨सह, शुभम पाठक, ¨प्रस यादव, ¨पटु यादव, जय प्रताप यादव, भुवनेश्वर शर्मा, रणधीर ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी