कोरोना से बचाव की जंग में उतरेंगे पीआरडी जवान

कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे देख शासन ने बचाव की जंग में पीआरडी जवानों को उतारने का फैसला किया है। प्रथम चरण में इन्हें दो माह के लिए तैनात किया जाएगा। यह जवान कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने में प्रशासन की मदद करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 09:38 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:10 AM (IST)
कोरोना से बचाव की जंग में उतरेंगे पीआरडी जवान
कोरोना से बचाव की जंग में उतरेंगे पीआरडी जवान

सिद्धार्थनगर : कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे देख शासन ने बचाव की जंग में पीआरडी जवानों को उतारने का फैसला किया है। प्रथम चरण में इन्हें दो माह के लिए तैनात किया जाएगा। यह जवान कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने में प्रशासन की मदद करेंगे। कोरोना काल में पड़ने वाले पर्व को सकुशल निपटाने में पुलिस के भी मददगार बनेंगे। इनकी ड्यूटी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आवश्यकतानुसार अनुमोदन के बाद लगाई जाएगी।

शासन ने जारी निर्देश में कहा है कि अगर किसी जनपद में अनुमोदन के अनुरूप पीआरडी जवानों की तैनाती नहीं है तो पड़ोस के जिले से ड्यूटी लगाई जाए। जिले में कोविड-19 ड्यूटी करने के लिए 70 पुरुष व दस महिला को तैनाती दी जाएगी। इन्हें कोरोना से बचाव के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा। प्रशासन व पुलिस विभाग इन्हें मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराएगी। कुल 520 पीआरडी जवान पंजीकृत हैं। इनमें 490 पुरुष और 30 महिला जवान हैं। वर्तमान में 240 जवानों की ड्यूटी कर रहे हैं। छह महिला जवान भी ड्यूटी कर रही हैं। गैर विभागों में 63 तैनात है। जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह ने बताया कि शासन ने पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया है। पुलिस विभाग से पत्राचार किया गया है। मांग के अनुरूप जवानों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।

..

जनपदवार लगेगी ड्यूटी

जिला पुरुष महिला

सिद्धार्थनगर 70 10

बस्ती 100 10

संतकबीर नगर 50 05

..

आवास की व्यवस्था करेगी पुलिस

शासन ने पड़ोस के जिलों से ड्यूटी करने वाले जवानों के रुकने की समस्या को संज्ञान में लिया है। पुलिस विभाग को निर्देशित किया है दूसरे जिलों से आने वाले जवान के भोजन व आवास की व्यवस्था करेंगे।

..

शासन ने पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा है। निर्देश का अनुपालन किया जाएगा। युवा कल्याण विभाग को जवान उपलब्ध कराने के लिए कहा जाएगा। जिलाधिकारी के अनुमोदन के जवानों की तैनाती की जाएगी।

विजय ढुल

पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी