सात जन्मों तक साथ निभाने की ली कसम

महिला थाना परिसर में रविवार को नई किरण टीम ने महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई की। सात परिवार को एक किया। कुल 25 मामले प्रस्तुत किए गए। 15 में दोनों पक्ष उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 11:00 PM (IST)
सात जन्मों तक साथ निभाने की ली कसम
सात जन्मों तक साथ निभाने की ली कसम

सिद्धार्थनगर : महिला थाना परिसर में रविवार को नई किरण टीम ने महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई की। सात परिवार को एक किया। कुल 25 मामले प्रस्तुत किए गए। 15 में दोनों पक्ष उपस्थित हुए।

कोतवाली बांसी के ग्राम सिसहनिया निवासी रेखा उपाध्याय पत्नी लवकुश उर्फ ¨पटू उपाध्याय ने आरोप लगाया कि 12 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। एक पुत्री है। ससुराल पक्ष के लोग पुत्र की चाहत रखते हैं। इसी बात को लेकर उलाहना देते रहते है। प्रताड़ित भी करते हैं। करीब एक वर्ष घर से निकाल दिया। दो बार बिरादरी के लोगों ने पंचायत भी किया। नई किरण टीम ने दोनों परिवारों को एक साथ बैठाया। उन्हें दुनियादारी समझाई। पति व पत्नी ने एक-दूसरे के सिर पर हाथ रखकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम ली। एक सप्ताह बाद विदाई कराने की तिथि निर्धारित की गई। टीम ने थाना इटवा के ग्राम महुआ खुर्द निवासी सालेहा खातून पत्नी अब्दुल गनी, बांसी के ग्राम आदिलपुर की मनीषा पत्नी मोनू, चिल्हिया के ग्राम बर्डपुर नंबर 12 के टोला गो¨वदपुर की मंजिला खातून पत्नी जुबेर अहमद, ग्राम बरगदवा की सीमा पत्नी जगत, मिश्रौलिया के ग्राम बडुइया की शर्मिला पत्नी मुलायम प्रजापति, सदर थाना के ग्राम सेमरा हुसैन बक्श की सरस्वती पत्नी बबलू व ग्राम देवपुर की माया पत्नी संजय उपाध्याय के मामलों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया। काउंसलर समशुल हक, एसओ महिला थाना पूनम यादव. मुख्य आरक्षी सरोजमाला, आरक्षी सबिता ¨सह, कंचन ¨सह, अलका राय, चंद्रकला, रंजीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी