नेपाल में भारतीय मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार

नेपाल के कृष्णनगर नगरपालिका क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में सशस्त्र प्रहरी बल के जवान गश्त कर रही थी। इसी दौरान बहादुरगंज की ओर से आ रहे आरोपित को रोक कर चेक किया। सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल बॉर्डर आउट पोस्ट कृष्णानगर के निरीक्षक निरन्जन राज कार्की ने बताया कि संदेह के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की चेकिग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 10:27 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 05:09 AM (IST)
नेपाल में भारतीय मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार
नेपाल में भारतीय मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : नेपाल पुलिस ने शनिवार की रात करीब नौ बजे कृष्णानगर कस्बा के पास से भारतीय मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से चार लाख रुपये बरामद किया है। आरोपित का नाम वार्ड नंबर दो कृष्णा नगर निवासी पप्पू है।

नेपाल के कृष्णनगर नगरपालिका क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में सशस्त्र प्रहरी बल के जवान गश्त कर रही थी। इसी दौरान बहादुरगंज की ओर से आ रहे आरोपित को रोक कर चेक किया। सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल बॉर्डर आउट पोस्ट कृष्णानगर के निरीक्षक निरन्जन राज कार्की ने बताया कि संदेह के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की चेकिग की गई। उसके पास से भारतीय मुद्रा बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी