पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर पौधारोपण

जवाहर नवोदय विद्यालय में डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निवेदिता उपाध्याय के नेतृत्व में वन विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 05:07 AM (IST)
पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर पौधारोपण
पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर पौधारोपण

सिद्धार्थनगर : जवाहर नवोदय विद्यालय में डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निवेदिता उपाध्याय के नेतृत्व में वन विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। प्राचार्य ने कहा कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल मैन ही नहीं देश के लिए एक मिसाल हैं। उनके जीवन से हम सभी को सीख लेनी चाहिए। स्वयं सहायता समूह हयातनगर की कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में कदम्ब, मौलश्री, अशोक, आम, बाटल ब्रश, बहेड़ा आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए। साधना शुक्ला, क्षेत्रीय वन अधिकारी आरपी शुक्ला, विवेक दुबे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी