वोट की राजनीति कर रहे विपक्षी दल

ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा के परिसर में मण्डल अध्यक्ष भनवापुर अमरनाथ उ़र्फ सोनू सिंह कि अध्यक्षता में भाजपा की कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सीएए के मुद्दे पर विपक्षी दलों को जमकर लताड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 11:16 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jan 2020 06:05 AM (IST)
वोट की राजनीति कर रहे विपक्षी दल
वोट की राजनीति कर रहे विपक्षी दल

सिद्धार्थनगर : ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा के परिसर में मण्डल अध्यक्ष भनवापुर अमरनाथ उ़र्फ सोनू सिंह कि अध्यक्षता में भाजपा की कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सीएए के मुद्दे पर विपक्षी दलों को जमकर लताड़ा।

मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ राजेश गौतम ने कहा कि विपक्षी पार्टियां वोट की राजनीति के कारण इसका विरोध कर रही हैं। इस विधेयक में ऐसा कुछ नहीं है जिसके कारण अल्पसंख्यक समुदाय को परेशानी उठानी पड़ी। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र धुरिया ने कहा कि यह विधेयक उन लोगों को प्रभावित करेगा जो गलत तरीके से भारत में आकर रहने लगे हैं, जिनकी तादाद लाखों में है। पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, आर एस एस के खंड कार्यवाह गोकरन, विनय कुमार पाठक, लालजी तिवारी, राजकुमार उपाध्याय, अवनीश तिवारी, देवी प्रसाद मिश्रा, रामदीन पटेल, रामायण कनौजिया, विक्रम मिश्रा, संजय मिश्रा, योगेंद्र गौतम, विजय बहादुर अग्रहरी, मदन सिंह उपस्थित रहे। इसी क्रम में ब्लाक परिसर डुमरियागंज मण्डल अध्यक्ष रमेश पाण्डेय की अध्यक्षता कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहिर, अजय पाण्डेय, राम आशीष पाठक, दयाशंकर, सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, कसीम रिजवी, रमेश सोनी, घनश्याम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी