बच्चों के विवाद में महिला को पीटा

सिद्धार्थनगर : बच्चों के विवाद में पुरूषों ने महिला को घर में घुस कर पीटा। महिला का नाम सरातुल्लनिशा

By Edited By: Publish:Mon, 27 Apr 2015 09:23 PM (IST) Updated:Mon, 27 Apr 2015 09:23 PM (IST)
बच्चों के विवाद में महिला को पीटा

सिद्धार्थनगर : बच्चों के विवाद में पुरूषों ने महिला को घर में घुस कर पीटा। महिला का नाम सरातुल्लनिशां (35) व थाना इटवा के ग्राम रामापुर पाठक की निवासी है। घटना सोमवार की सुबह 6 बजे के करीब की बताई जा रही है। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

पीड़ित महिला के अनुसार दो दिन पहले पड़ोसी के बच्चों से विवाद हुआ था। महिलाओं के बीच हुए इस विवाद ने गंभीर रूप पकड़ा और मामला थाना पहुंचा। दरोगा जी ने दोनों पक्षों को बुलाकर चेतावनी दिया था कि आइंदा घटना की पुनरावृत्ति न हो। रविवार को पड़ोसी के दो बेटे मुंबई से कमाकर वापस लौटे। सुबह घर में घुस लात-घूसों व डंडे से मारा। पुलिस को घटना की सूचना दिया तो वहां पहले इलाज कराने के कहा। सीओ इटवा डीएन तिवारी ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है। हल्का के दरोगा को भेज कर मामला पता करवाता हूं। महिला को मारने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

chat bot
आपका साथी