तेंदुए के भय से समूह बनाकर घरों से निकलते हैं लोग

संसू, सिरसिया(श्रावस्ती): थाना क्षेत्र में पूर्वी सोहेलवा जंगल के निकट धर्मंतापुर गांव में बालिका को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Mar 2019 11:03 PM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 11:03 PM (IST)
तेंदुए के भय से समूह बनाकर घरों से निकलते हैं लोग
तेंदुए के भय से समूह बनाकर घरों से निकलते हैं लोग

संसू, सिरसिया(श्रावस्ती): थाना क्षेत्र में पूर्वी सोहेलवा जंगल के निकट धर्मंतापुर गांव में बालिका को निवाला बनाने वाला तेंदुआ अभी भी वन टीम की पकड़ से दूर है। दशहत में गांव के लोग समूह बनाकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो घटना के बाद निबिहा से धर्मंतापुर के बीच कई बार तेंदुए को देखा गया है।

15 मार्च को धर्मंतापुर गांव में सात वर्षीय विमला देवी को तेंदुए ने निवाला बना लिया था। इसके बाद निबिहा गांव में मादा तेंदुआ व उसके शावकों को देखा गया था। एक शावक को कुत्तों के झुंड ने नोच कर मार डाला था। 18 मार्च को दूसरे शावक को भिनगा रेंज की वन टीम अपने साथ ले आई थी। मादा तेंदुए को पकड़ने के लिए संभावित स्थलों पर वन विभाग की ओर से पिजरा लगाया गया है, लेकिन तेंदुआ अभी भी पकड़ से दूर है।

इनसेट===

रामपुर रेंज भेजा गया तेंदुआ-

पूर्वी सोहेलवा जंगल के निकट बालू गांव के पास आतंक का पर्याय बने तेंदुए के पिजरे में कैंद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सोहेलवा वन क्षेत्र के प्रभागीय वनाधिकारी रजनीकांत मित्तल ने बताया कि परीक्षण में तेंदुआ स्वस्थ पाया गया था। उसे बलरामपुर जिले के जरवा वन क्षेत्र के रामपुर रेंज जंगल में छोड़ दिया गया है।

chat bot
आपका साथी