आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्यबहिष्कार जारी

संसू, श्रावस्ती : मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी न होने से नाराज आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 10:59 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 10:59 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्यबहिष्कार जारी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्यबहिष्कार जारी

संसू, श्रावस्ती : मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी न होने से नाराज आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। तहसील मुख्यालयों पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया।

जूनियर हाईस्कूल भिनगा में जिलाध्यक्ष माया जासवाल ने धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो लखनऊ में आंदोलन होगा। संगठन बिना निर्णय के आंदोलन समाप्त नहीं करेगा। आशा मिश्रा, नीलम सोनी, गीता वर्मा, मीणा, सुषमा जायसवाल, बीना, पूनम, संगीता, रेखा, विमला गीता आदि मौजूद रहीं। इकौना तहसील में तहसील अध्यक्ष कांती मिश्रा ने धरने का नेतृत्व किया। जमुनहा तहसील में भी आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने आवाज बुलंद की।

chat bot
आपका साथी