Move to Jagran APP

Lok Sabha Chunav: मोदी लहर में नहीं ढहा था 'सपा का किला', पहली बार सपाई गढ़ में अमित शाह की रैली

Lok Sabha Election 2024 Amit Shah In Mainpuri सपा के गढ़ में आज हुंकार भरेंगे अमित शाह। इंटेलिजेंस विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने मंच सभा स्थल हैलीपेड और पार्किंग की व्यवस्थाओं को परखा। अब तक भाजपा के लिए अभेद रहा है मैनपुरी लोकसभा का चुनाव। मुलायम सिंह के निधन के बाद हुए उप चुनाव में डिंपल यादव ने भारी मतों से जीत हासिल की थी।

By prateek bhadoria Edited By: Abhishek Saxena Published: Sun, 28 Apr 2024 11:10 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 11:10 AM (IST)
Lok Sabha Election: सपा के गढ़ में हुंकार भरेंगे अमित शाह

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: दूसरे चरण का मतदान होने के बाद अब तीसरे चरण में शामिल मैनपुरी सीट का राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंचने जा रहा है। रविवार को गृहमंत्री अमित शाह किशनी में जनसभा कर सपा को गढ़ को ढहाने की हुंकार भरेंगे।

loksabha election banner

यह पहली बार है जब अमित शाह लोकसभा चुनाव के दौरान मैनपुरी में सभा करेंगे। इससे पहले किसी लोकसभा चुनाव में वह नहीं आए। अब उन्होंने 2022 के विधानसभा में करहल विधानसभा में केवल एक सभा की थी, जहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रत्याशी थे। अमित शाह की सभा को भाजपा की आक्रामक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र पर सभी की नजरें 

प्रदेश की सबसे अहम सीटों में शामिल मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक दल भी गुणा-गणित में जुटे हैं। इस सीट पर वर्ष 1996 से समाजवादी पार्टी का वर्चस्व कायम है। 2014 और 2019 के आम चुनाव में मोदी लहर के बावजूद भी सपा का किला ध्वस्त नहीं हो सका था। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बड़ी जीत हासिल की थी।

पार्टी ने जयवीर सिंह को बनाया है प्रत्याशी

इस बार भाजपा इस सीट को जीतने के लिए व्यापक तैयारी में जुटी है। पार्टी ने स्थानीय विधायक पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जयवीर सिंह जीत हासिल करने के लिए दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। बीती 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जसवंतनगर क्षेत्र में जनसभा की थी।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2019 और 2022 के लोकसभा उपचुनाव में भी जनसभाएं की थीं। परंतु इससे पहले अमित शाह कभी लोकसभा में प्रचार को नहीं उतरे थे। रविवार को होने वाली अमित शाह की जनसभा के लिए भाजपा ने बड़ी तैयारी की है। सभा से पहले ही क्षेत्र में अमित शाह के आगमन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि इस बार भाजपा सीट पर पूरी ताकत झोंकने जा रही है और कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं।

Read Also: Lok Sabha Chunav: मुंबई गए भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, विपक्षी करने लगे ट्रोल तो डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने दिया ये जवाब

दोपहर में आएंगे गृहमंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री किशनी के दिल्ली पब्लिक स्कूल में दाेपहर एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान एएसपी राहुल मिठास ने शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, प्रदीप सिंह चौहान के साथ यहां की हर एक व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम कुरावली रामनरायण वर्मा, सीओ भोगांव सुनील कुमार, करहल संतोष कुमार सिंह, कुरावली सीओ संजय वर्मा, चंद्रकेश सिंह, थानाध्यक्ष अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Read Also: CCSU: 12वीं पास स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, नए सत्र में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कोर्स के लिए अपनाएं ये प्रक्रिया

जनसभा को लेकर अलर्ट, बनाए दो सेफ हाउस

गृहमंत्री की जनसभा को लेकर सुरक्षा आदि के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दो सेफ हाउस बनाए गए हैं। चार-चार डाक्टर और आठ कर्मचारियों सहित पांच एंबुलेंस लगाई गई हैं। शनिवार को सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि खाने की जांच के लिए डिप्टी सीएमओ डा. सुरेंद्र सिंह और सहायक आयुक्त खाद्य डा. टीआर रावत को लगाया गया है। इसके अलावा भी स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.