सफाई अभियान चलाकर पुलिस कर्मियों ने रोपे पौधे

स्वस्थ पुलिस दक्ष पुलिस की तर्ज पर चला अभियान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 09:49 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 09:49 PM (IST)
सफाई अभियान चलाकर पुलिस कर्मियों ने रोपे पौधे
सफाई अभियान चलाकर पुलिस कर्मियों ने रोपे पौधे

जासं, श्रावस्ती : कोरोना महामारी से बचाव व स्वस्थ पुलिस, दक्ष पुलिस की तर्ज पर पुलिस अफसरों व कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। इसके बाद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

एसपी अनूप सिंह के निर्देशन में जिले की पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, थाना, चौकी के परिसर, बैरक आदि की स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। इस अभियान के तहत जिले के थानों, चौकियों, पुलिस लाइंस, अग्निशमन कार्यालय में सुबह साढ़े छह से आठ बजे तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें अधिकारी, पुलिस कर्मियों द्वारा परिसर की साफ-सफाई, घासफूस, झाड़ियां हटाना, कार्यालय, बैरक आदि की सफाई की गई। एएसपी बीसी दूबे ने बताया कि यह अभियान कोरोना महामारी से बचाव व स्वस्थ पुलिस दक्ष पुलिस के तर्ज पर चलाया गया। साफ-सफाई के बाद पौधरोपण किया गया। साथ ही पौधरोपण के लिए बड़ी संख्या में गड्ढे भी खोदे गए। पुलिस लाइन/पुलिस कार्यालय में सीओ भिनगा हौसिला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार व थाना, चौकियों, अग्निशमन में प्रभारियों की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

chat bot
आपका साथी