श्रावस्ती: तेंदुए के शावक पर कुत्तों के झुंड का हमला, नोच-नोचकर मार डाला

चीखों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी बीच कुत्तों का झुंड भाग निकला। गंभीर हालत में शावक को इलाज के लिए पुलिस व वनकर्मी ले गए।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 12:08 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 12:08 PM (IST)
श्रावस्ती: तेंदुए के शावक पर कुत्तों के झुंड का हमला, नोच-नोचकर मार डाला
श्रावस्ती: तेंदुए के शावक पर कुत्तों के झुंड का हमला, नोच-नोचकर मार डाला

श्रावस्ती, जेएनएन।  सिरसिया थाना क्षेत्र के निबहा गांव के पास तेंदुए के शावक पर कुत्तों के झुंड पर हमला कर दिया। नोच-नोचकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, चीखों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी बीच कुत्तों का झुंड भाग निकला। गंभीर हालत में शावक को इलाज के लिए पुलिस व वनकर्मी ले गए। भिनगा रेंजर अशोक कुमार कश्यप के मुताबिक, शावक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों तथा वनकर्मियों की टीम ने एक तेंदुए को पकड़ा। भिनगा वन टीम ने उसे कब्जे में लिया है। 

 

गांवों में तेंदुए का आतंक 

बता दें, पूर्वी सोहेलवा जंगल के निकट स्थित धर्मांतापुर गांव में 16 मार्च की रात शौच के लिए घर से बाहर निकली सात वर्षीय बालिका को घात लगाकर बैठे तेंदुए ने दबोच लिया था। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक तेंदुआ फरार हो चुका था। सुबह गांव के निकट स्थित झाड़ियों में बालिका का अस्थि-पंजर मिला। इसी तरह  एक सप्ताह पूर्व बालू गांव में आठ वर्षीय बालिका को तेंदुआ निवाला बना चुका है। धर्मांतापुर में हुई घटना के बाद जंगल से सटे गांवों के लोग सहमे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी