चौक-चौराहों से खेत-खलिहान तक चर्चा में सिर्फ अयोध्या

संवादसूत्र श्रावस्ती अयोध्या पर आया सर्वोच्च फैसला रविवार को भी लोगों की जुबान पर था। चौक-चौरा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 10:37 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:25 AM (IST)
चौक-चौराहों से खेत-खलिहान तक चर्चा में सिर्फ अयोध्या
चौक-चौराहों से खेत-खलिहान तक चर्चा में सिर्फ अयोध्या

संवादसूत्र, श्रावस्ती: अयोध्या पर आया सर्वोच्च फैसला रविवार को भी लोगों की जुबान पर था। चौक-चौराहों पर चाय-पानी की दुकानों से लेकर खेत-खलिहान में एकत्र किसानों के बीच भी चर्चा के केंद्र में अयोध्या ही रही। फैसले की समीक्षा करते हुए हर किसी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेगा।

भिनगा नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे चाय की दुकान पर बैठ कर चुस्कियां लेते हुए पतिझिया गांव निवासी रामतेज ओझा ने कहा कि अयोध्या को उसका गौरव मिला और समाज के सभी वर्गों ने जिस आत्मीयता के साथ फैसले को स्वीकार किया है। इससे भाईचारे की डोर मजबूत हुई है। यहीं बैठे चंद्रभान ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक है। इससे देश की गंगा-जमुनी तहजीब को ताकत मिली है। पास में बैठकर चाय पी रहे अनवर व शकील ने उनकी बात का समर्थन किया। इसी प्रकार चौक-चौराहों व खेत-खलिहानों में रविवार का दिन चर्चा करते बीता।

इनसेट===

समाजिक समरसता बनाए रखना जरूरी -

श्रावस्ती: गिलौला निवासी समाजसेवी राजीव पांडेय उर्फ राजू का कहना है कि वर्षों पुराना विवाद समाप्त हुआ है। अब सामाजिक समरसता बनाते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। हरिओम तिवारी कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सबको स्वीकार है। विवाद हल हुआ। अब विकास की बात होगी। ग्राम प्रधान अनुरुद्ध मिश्र कहते हैं कि यह फैसला दो समुदायों के बीच बनी खाईं को पाट कर विश्व को हमारे भाईचारे का संदेश देगा। प्रमोद तिवारी उर्फ डबलू ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय का यह फैसला ऐतिहासिक है। हम दिल से इसे स्वीकार करते हैं। इस निर्णय के बाद समाज में भेद पैदा करने वाले विवाद का अंत होता है। समाजसेवी राजकुमार ओझा ने कहा कि धाíमक सछ्वाव व सहिष्णुता हमारा राष्ट्रीय चरित्र है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत है। भिनगा नगर के नई बाजार निवासी मालिकराम गुप्ता का कहना है कि अयोध्या पर सुप्रीम फैसला स्वागत योग्य है। हम सब इसका सम्मान करते हैं।

chat bot
आपका साथी