नहीं मिला मिलावटखोरों से छुटकारा

संवाद सूत्र कैराना मिलावट की दल-दल में धंसे कैराना की जनता को मिलावटखोरों से छुटकारा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 10:16 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 10:16 PM (IST)
नहीं मिला मिलावटखोरों से छुटकारा
नहीं मिला मिलावटखोरों से छुटकारा

संवाद सूत्र, कैराना: मिलावट की दल-दल में धंसे कैराना की जनता को मिलावटखोरों से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। सैकड़ों अवैध मिलावटी डीजल-पेट्रोल की दुकानें बंद होते ही बायोटेक पंपों के संचालकों ने वाहन चालकों की जेबों पर डाका डालना शुरू कर दिया है। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद घबराए पंप संचालकों ने मशीनों को सील कर पंपों के समीप दुकानों में पेट्रोल का कारोबार शुरू किया है।

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों से अधिक दुकानों पर मिलावटी अवैध डीजल-पेट्रोल की बिक्री पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। उसके बाद मिलावटखोरों ने बायोटेक पंपों का सहारा लेकर फर्जीवाडे़ का बड़ा खेल शुरू कर दिया और परमिशन के नाम पर जनता व संबंधित अधिकारियों को गुमराह करलगभग तीन माह तक कैराना की जनता को ठगते रहे। पूरा फर्जीवाडा समाचार पत्रों की सुर्खियां बनने के बाद पंप स्वामी प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यवाही से बचने के लिए खुद ही पंपों को सील कर दिया और पुराने ढर्रे पर लौट आये। पंपों को तो प्लास्टिक शीट ओढ़ाकर पुतला बना दिया गया है, लेकिन पंपों पर आने वाले ग्राहकों को पंप संचालकों के गुर्गे निकट स्थित दुकानों से पेट्रोल दे रहे हैं।

मजाक बन रही जांच टीम

बायोटेक पंपों की आड़ में अवैध कारोबार करने वाले मिलावटखोरों पर के विरुद्ध गठित जांच टीम पूरी तरह से मजाक बनकर रह गयी है। कई माह से संबंधित विभाग के अधिकारियों के रहमो करम पर चल रहे इन अवैध पंपों पर धड़ल्ले से मिलावट व फर्जीवाडे का खेल चलता रहा, लेकिन विभागीय अधिकारी सोते रहे। जनता की निगाहें अब जांच टीम पर टिकी हुई हैं।

chat bot
आपका साथी