घरों में बैठना पसंद नहीं, 23 गिरफ्तार, 357 वाहनों का चालान

शामली जेएनएन लॉकडाउन में बेवजह दोपहिया वाहन लेकर सड़क पर घूमना महंगा पड़ गया। बुधवार देर शाम तक पुलिस ने ऐसे 23 लोगों को गिरफ्तार करके 357 वाहनों का चालान किया। एक लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 09:55 PM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 09:55 PM (IST)
घरों में बैठना पसंद नहीं, 23 गिरफ्तार, 357 वाहनों का चालान
घरों में बैठना पसंद नहीं, 23 गिरफ्तार, 357 वाहनों का चालान

शामली, जेएनएन : लॉकडाउन में बेवजह दोपहिया वाहन लेकर सड़क पर घूमना महंगा पड़ गया। बुधवार देर शाम तक पुलिस ने ऐसे 23 लोगों को गिरफ्तार करके 357 वाहनों का चालान किया। एक लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश को लॉकडाउन किया गया हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लोगों को सुरक्षा के लिहाज से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं, लेकिन लोग घरों में बैठना पंसद नहीं कर रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर रोजाना कार्रवाई भी कर रही है। बुधवार देर शाम तक जिले भर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 357 वाहन सामने आए। जिनका चालान करके एक लाख 43 हजार 300 रुपये का जुर्माना ठोका गया। 21 वाहन सीज किए गए। 23 लोगों को पकड़ा गया। 27 लोगों पर छह मुकदमे दर्ज किए गए। एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

कैराना में 65 वाहनों के चालान, 30 सीज

संवाद सूत्र, कैराना : पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान दौड़ रहे 65 वाहनों के ई-चालान करते हुए 30 वाहन सीज कर दिए हैं। इनमें अधिकतर बाइकें शामिल हैं।

गुरुवार को एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा कांधला तिराहा व चौक बाजार आदि स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने लॉकडाउन में सड़कों पर चल रहे दर्जनों चुपहिया एवं दुपहिया वाहनों को पकड़ लिया, जिनके ई-चालान कर दिए गए। जबकि दर्जनों वाहनों को सीज भी किया गया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि 65 वाहनों के चालान व 30 वाहन सीज किए गए हैं। सीज वाहनों में पांच चुपहिया वाहनों के अलावा दुपहिया वाहन शामिल हैं। उधर, पुलिस के अभियान से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा।

लॉकडाउन को पालन कर रहे लोग

ऊन: जनपद में कोरोना पाजिटिव केस बढ़ने से पहले से लोग ऊन में लॉकडाउन का सौ फीसद पालन करने रहे हैं। सुबह सिर्फ दो घंटे के लिए किरयाना, सब्जी व दूध की दुकानें खुली। ग्राहक सामान लेकर घर चले गए। मेन बाजार व गली मोहल्ले के लोग घरों में रहे। पुलिस-प्रशासन ने गाड़ियों से हर मोहल्ले व चौराहे पर गश्त किया। चौकी इंचार्ज सत्यनारायण दहिया ने बताया कि कस्बा ऊन व क्षेत्र के लोग लॉकडाउन के दौरान पूरी सख्ती बरती जा रही है।

chat bot
आपका साथी